raksha bandhan 27july2022

रक्षाबंधन का आया त्योहार
आओ पुनः बांटें परस्पर प्यार
रोली चावल मिशरी और रेशम
से बंध जाये समस्त संसार

भाई बहन का अनोखा रिशता
प्यार का पलड़ा भारी किसका?
कौन समझ सकता इन दोनों को
बस यही जानते हैं अपना किस्सा

बचपन की मिलीभगत व शैतानी 
मैं तेरा बाबा कि तू मेरी नानी
करते करते न जाने कितनी ही जल्दी 
आ गयी दोनों पर उमर सयानी

बातों का रंग अब हुआ गम्भीर 
बहन हुई शान्त. धीरवान हुआ वीर
पर दोनों का प्रेम आज भी दोनों को 
राखी के पर्व के लिये करे अधीर

Image courtesy: https://depositphotos.com/vector-images/rakshabandhan.html



Comments

Popular posts from this blog

Optimism

purple rain

kab tak